पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाई

इंदौर:पारिवारिक विवाद और बेरोजगारी से परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. मामले में पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है. घटनाओं के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

घटना तुकोगंज थाना क्षेत्र की है, जहां 40 वर्षीय नरेश पुत्र लालचंद शाक्यवार ने रात घर में फांसी लगा ली, नरेश पेशे से पेंटर था. देर रात मां ने उसे फंदे पर लटका देखा और तुरंत परिजनों व पड़ोसियों को सूचना दी. परिजन उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन बचाया नहीं जा सका. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

Next Post

ट्राली चोर को पुलिस ने पिपरिया से पकड़ा

Thu Sep 4 , 2025
भैरूंदा 3 सितंबर. पुलिस ने ग्राम राला से ट्राली चोरी करने के आरोपी को पिपरिया से पकडऩे में सफलता हासिल की है. आरोपी ने पहचान छुपाने ट्राली पर नया रंग- रोगन कर दिया था. आरोपी के खिलाफ पूर्व में मोबाइल चोरी व दुष्कर्म के मामले भी पंजीबद्व हैं. प्राप्त जानकारी […]

You May Like