नाइजीरिया में सड़क हादसे में 21 की मौत, तीन घायल

अबुजा, 07 जुलाई (वार्ता) नाइजीरिया के उत्तरी प्रांत कानो में रविवार को एक ट्रक और बस की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए।

कानो स्टेट फेडरल रोड सेफ्टी कॉर्प्स के सेक्टर कमांडर मुहम्मद बटुरे ने कहा कि यह दुर्घटना कासुवार डोगो क्षेत्र में ज़ारिया-कानो राजमार्ग पर बस चालक की गलती के कारण घटित हुयी। हादसे के समय बस चालक गलत मार्ग पर गाड़ी चला रहा था। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारण आग लग गयी और दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Next Post

बारिश का आंकड़ा 15 इंच पहुंचा, कुंडम में सर्वाधिक तो बरेला में सबसे कम वर्षा रिकॉर्ड

Mon Jul 7 , 2025
जबलपुर: रविवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। गर्जन के साथ बदरा बरसे। मानसून सीजन में बारिश का आंकड़ा 387.2 मिमी 15 (इंच) पर पहुंच गया। रविवार को सुबह 8:30 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 24.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही नौ जुलाई […]

You May Like