अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण, नपाध्यक्ष बोले बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और समानता का प्रेरणादायी उदाहरण

सीहोर। नपा के तत्वाधान में रविवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर भवन में प्रतिमा का अनावरण किया गया.

इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन एवं उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने देश को संविधान प्रदान कर सामाजिक समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत नींव रखी. उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा और समाज सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है. उन्होंने कहा कि हमें बाबासाहेब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता, भाईचारा और समान अवसरों की भावना को आगे बढ़ाना चाहिए.

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबासाहेब को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सन्नी महाजन ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश को ऐसा संविधान दिया, जिसने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान किया. उनका जीवन सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता का प्रतीक है तथा उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर शहर के विकास एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रहे हैं. शहर के सौंदर्यीकरण, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर पालिका परिषद लगातार प्रयासरत है.

कार्यक्रम में नपा उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, भाजपा महामंत्री पंकज गुप्ता, नीरज जाटव, निलेश राठौर, शुभम राठौर, पार्षद दिनेश कुशवाहा, संतोष शाक्य, विजेन्द्र परमार, कमलेश राठौर, नरेंद्र राजपूत, लोकेन्द्र वर्मा सहित नपा के जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

 

 

 

Next Post

वार्ड पार्षद बनाम नपा अध्यक्ष: मुलताई महावीर वार्ड के भूमि पूजन पर शुरू हुआ लेटर और अहंकार का वार-पलटवार

Mon Jun 1 , 2026
मुलताई। नगर के महावीर वार्ड में पेवर ब्लॉक लगाने के भूमि पूजन कार्यक्रम में पार्षद वंदना साहू को आमत्रंण की सूचना देर से दिए जाने से नाराज पार्षद वंदना साहू ने इसे महिला जनप्रतिनिधि का अपमान बताते हुए इसे विधायक की मौन स्वीकृति बताया, वहीं उन्होंने वीडियो के माध्यम से […]

You May Like