12 मरीजों के नमूनों में 4 कोरोना पाजीटिव, अब तक 45

ग्वालियर। ग्वालियर में हर रोज कोविड 19 कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। रविवार को 12 मरीजों के नमूनों की जांच में 4 मरीजों को कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही ग्वालियर में कुल मरीजों की संख्या 45 तक पहुंच गई है। जयारोग्य हास्पिटल की वायरोलाजी लैब की रिपोर्ट के अनुसार सभी मरीज 50 साल से कम है और तीन मेल तथा एक फीमेल है। रविवार को मिले चार मरीजों में जयारोग्य हास्पीटल परिसर, हरीशंकरपुरम, गुढ़ा गुढ़ी का नाका एवं प्रीतम विहार कालोनी निवासी है। 13 दिन में 45 मरीज मिल चुके हैं।

Next Post

एआईसीसी पर्यवेक्षक बजरंग पूनिया आज आएंगे, नए जिलाध्यक्ष के लिए कवायद

Sun Jun 15 , 2025
ग्वालियर। संगठन सजृन कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के लिए नियुक्त अ.भा. कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक बजरंग पूनिया 16 जून सोमवार को ग्वालियर आएंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि अ.भा. कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक बजरंग पूनिया 16 जून को दोपहर 1 बजे सड़क मार्ग से ग्वालियर आएंगे। […]

You May Like