
ग्वालियर। संगठन सजृन कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के लिए नियुक्त अ.भा. कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक बजरंग पूनिया 16 जून सोमवार को ग्वालियर आएंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि अ.भा. कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक बजरंग पूनिया 16 जून को दोपहर 1 बजे सड़क मार्ग से ग्वालियर आएंगे। तदपश्चात शाम 4 बजे कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर कांग्रेस जिला समन्वय समिति की बैठक में सम्मिलित हांगे। बैठक में मप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक सुनील जैन, मोहित अग्रवाल, सुश्री हिना कांवरे भी उपस्थित रहेंगे। पूनिया रात्रि विश्राम ग्वालियर में ही करेंगे। पर्यवेक्षक पुनिया 17 जून मंगलवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी की विधानसभा वार प्रथक-प्रथक बैठकों में शामिल होकर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। इसी के साथ नए जिला अध्यक्ष पद के लिए कवायद शुरू हो गई है।
