जेपी यूनिवर्सिटी में हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूंद कर छात्र ने की आत्महत्या

गुना: जिले के राघौगढ़ में स्थित जेपी यूनिवर्सिटी में शुक्रवार तड़के एक छात्र ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूंदकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। जानकारी सामने आई है कि मृतक छात्र वैभव वर्मा कम्प्यूटर साइंस के द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वैभव वर्मा मूलत: उत्तरप्रदेश के कानपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।

वैभव द्वारा हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगाने की जानकारी जैसे ही कैंपस में फैली, वहां हड़कंप मच गया। हॉस्टल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। छात्र के माता-पिता को सूचना दे दी गई है, वे कानपुर से गुना के लिए रवाना हो गए हैं। वैभव वर्मा ने आत्महत्या किन कारणों के चलते की है, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।

Next Post

अपनी ही सरकार को क्यों घेर रहे भाजपा विधायक...?

Fri Mar 21 , 2025
महाकौशल की डायरी अविनाश दीक्षित ये पहला मौका नहीं है जब किसी नेता ने अपनी ही सरकार को कटघरे खड़ा किया। इसके पहले भी प्रदेश में कई भाजपा विधायकों ने अपनी ही पार्टी के विरोध में आवाज बुलंद की है। चुनावी मैदान में प्रतिद्वंदी कांग्रेस पार्टी तो वैसे ही हर […]

You May Like