टिम डेविड पर लगा 25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना

मुंबई, 13 अप्रैल (वार्ता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज टिम डेविड पर मुम्बई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

टिम डेविड पर रविवार रात यहां वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ खेले गए 20वें मैच के दौरान खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने पर 25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है और साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है।

टिम डेविड को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.4 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो “मैच के दौरान अंपायर के निर्देशों की अवहेलना करने” से संबंधित है।

पहली घटना तब हुई जब आरसीबी की बल्लेबाजी पारी के 18वें ओवर (17.2) के दौरान अंपायरों ने गेंद बदली। वह गेंद देखना चाहते थे और बार-बार कहे जाने के बावजूद उन्होंने गेंद अंपायरों को नहीं सौंपी।

दूसरी घटना 20वें ओवर (19.2) के दौरान हुई, जब उन्होंने फिर से गेंद अंपायरों को नहीं सौंपी, यह अंपायरों के निर्देशों या आदेशों का पालन करने में बार-बार की गई विफलता मानी गई।

डेविड ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को मान लिया।

 

 

Next Post

कच्चा तेल फिर 100 डॉलर के पार

Mon Apr 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सात प्रतिशत से अधिक चढ़कर सोमवार को 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। हार्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका हस्तक्षेप के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति श्रृंखला की बहाली में एक बार फिर संशय पैदा हो गया है। इससे इसके […]

You May Like