बाबा राजा झरने में डूबे दोनों युवकों के शव बरामद

सतना: परसमनिया पहाड़ के बाबा राजा झरने में शुक्रवार को डूबे दोनों युवकों के शव शनिवार को बरामद कर लिए गए। एक साथ आठ लड़के पिकनिक मनाने गए थे, तभी यह हादसा हुआ था। शव मिलने के बाद डॉक्टर टीम से पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। ऐसे में सुरक्षित बचे बाकी युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
पता चला है कि शुक्रवार की शाम थाना उंचेहरा के पिपरी कला गाव निवासी पुष्पराज कुशवाहा पिता रामखेलवान कुशवाहा (25), शिवम कुशवाहा पिता कमलेश कुशवाहा (23), अजय कुशवाहा पिता गणेश कुशवाहा (22), सतीश कुशवाहा पिता स्वामीदीन कुशवाहा (26), कुसुम लाल कुशवाहा पिता सौखी लाल कुशवाहा (24), जीवन लाल विश्वकर्मा पिता विनोद (24), बाल कृष्ण कुशवाहा पिता रामगोपाल कुशवाहा (23), आयुष कुशवाहा पिता शिवचरण कुशवाहा (18) सभी निवासी पिपरी कला बाबा राजा झरना पिकनिक मनाने गए थे।

जहां सभी शराब के नशे में धुत्त होकर झरने में नहा रहे थे। इस दौरान आयुष कुशवाहा झरने से अचानक ओझल हो गया। जिसकी तलाश करने बालकृष्ण कुशवाहा झरने में नीचे उतरा लेकिन वह भी वापस नहीं लौटा। परेशान साथियों ने तलाश की लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद रात करीब 8 बजे बाकी युवक उचेहरा थाना पहुंचे। उपनिरीक्षक प्रीतम सिंह को सूचना दी और फिर थाना प्रभारी सतीश मिश्रा को थाना स्टॉफ ने सूचित किया। परसमनिया चौकी प्रभारी रामावतार सिंह भी सूचना पाकर एएसआई दीनदयाल उपाध्याय, आरक्षक शैलेन्द्र मिश्रा, कौशल गुर्जरके साथ पता तलाश में जुट गए। शनिवार को दोनों शव मिलने पर पुलिस की कार्रवाही आगे बढ़ी

Next Post

गुटखे की जिद ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया, मां और दो बेटी की मौत,निगरानी में बेटा

Sun Aug 24 , 2025
सतना:गुटखे खाने के लिए पैसे नहीं मिलने से नाराज पत्नी ने पति के काम से लौटने से पहले स्वयं और तीन बच्चों को चाय में जहर देकर सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया.उत्तरप्रदेश के इटमा डुडेला की इस घटना के प्रभावितों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है.मिली जानकारी के […]

You May Like