दर्शनार्थियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन की मौत, सात घायल

श्योपुर। विजयपुर में टोंगरा सुसवाडा से मां पनवाड़ा के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए संतुलन खो दिया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में दो महिलाओं और एक लगभग 7 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही विजयपुर के विधायक मुकेश मल्होत्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की और जिला प्रशासन को घायलों व मृतकों के परिजनों को शीघ्र उचित मुआवजा प्रदान करने के निर्देश दिए। विधायक मल्होत्रा ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की, जिसमें से तुरंत 10-10 हजार रुपये की नकद राशि पीड़ित परिवारों को सौंपी गई।

Next Post

नीडम आरओबी का मुख्यमंत्री डॉ. यादव अब वर्चुअली करेंगे लोकार्पण

Mon Apr 7 , 2025
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर के नवनिर्मित आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) को मंगलवार 8 अप्रैल को जनता को समर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस आरओबी का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। चंद्रबदनी नाका से न्यू कलेक्ट्रेट मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग क्रमांक-418 पर विवेकानंद नीडम के समीप लगभग 42 करोड 80 लाख रूपए […]

You May Like