नीडम आरओबी का मुख्यमंत्री डॉ. यादव अब वर्चुअली करेंगे लोकार्पण

ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर के नवनिर्मित आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) को मंगलवार 8 अप्रैल को जनता को समर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस आरओबी का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। चंद्रबदनी नाका से न्यू कलेक्ट्रेट मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग क्रमांक-418 पर विवेकानंद नीडम के समीप लगभग 42 करोड 80 लाख रूपए की लागत से यह आरओबी बनकर तैयार हुआ है। लोकार्पण कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा स्पीकर नरेन्द्र सिंह तोमर, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, उद्यानिकी एवं सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह तथा ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी शामिल होंगे। मंगलवार 8 अप्रैल को अपरान्ह 3.30 बजे यहाँ नाका चंद्रबदनी की ओर संभाग आयुक्त कार्यालय के समीप आरओबी का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित होगा।

Next Post

प्रधानमंत्री की 11 अप्रैल को यात्रा को लेकर कलेक्टर ने की तैयारी बैठक

Mon Apr 7 , 2025
ग्वालियर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 11 अप्रैल को प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में कलेक्टर रुचिका चौहान ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित […]

You May Like