सिंगरौली: आखिरकार दस दिनों की मशक्कत के बाद अमलोरी परियोजना क्षेत्र में लोगों पर हमला करने वाले दोनों बंदरों को पकड़ लिया गया। यह सफलता वन विभाग की स्थानीय टीम, नगर निगम और संजय टाइगर रिजर्व से आई रेस्क्यू टीम के संयुक्त प्रयासों से मिली।
एसडीओ फॉरेस्ट बैढ़न नरेंद्र त्रिपाठी ने जानकारी दी कि इन बंदरों ने NCL की अमलोरी परियोजना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में करीब 10 लोगों पर हमला किया था, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। रेस्क्यू टीम ने बड़ी सावधानी से दोनों बंदरों को पकड़कर इलाके को उनके आतंक से मुक्त कराया।
बंदरों के रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और प्रशासन का आभार जताया।
