ब्लैक फिल्म और अमानक नंबर प्लेट पर शिकंजा

सिंगरौली: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए सिंगरौली यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों एवं व्यस्त मार्गों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी रोशनी केशरवानी के नेतृत्व में अभियान संचालित किया गया। जांच के दौरान वाहनों में प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म लगाने, बिना नंबर प्लेट अथवा अमानक नंबर प्लेट के वाहन चलाने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और सीटबेल्ट नहीं लगाने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बातचीत करने वालों को भी नियमों के उल्लंघन पर चिह्नित किया गया।
सुरक्षित सफर के लिए नियमों के पालन की अपील
अभियान के दौरान वाहन चालकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों से सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। पुलिस के अनुसार, यातायात नियमों का पालन दुर्घटनाओं का जोखिम कम करने और स्वयं सहित दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Next Post

आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म 'रोजा' का ट्रेलर रिलीज

Sat Oct 24 , 2026
मुंबई, 24 अक्टूबर (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की आगामी फिल्म ‘रोजा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बी4यू भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी चार मिनट 54 सेकंड का ट्रेलर एक ऐसी महिला की संघर्षपूर्ण कहानी पेश करता है, जिसे नवजात बच्चे के साथ घर […]

You May Like