महू-इंदौर के बीच हर घंटे ट्रेन चलाने की मांग, ज्ञापन सौंपा

महू: इंदौर और महू के बीच दैनिक यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों की सुविधा की मांग को लेकर जनता कांग्रेस ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. जनता कांग्रेस के महू नगर अध्यक्ष अजय कौशल एवं प्रभारी सुनील खरे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन प्रबंधक को मंडल रेल प्रबंधक के नाम एक ज्ञापन सौंपा. इसमें मांग की गई है कि महू से इंदौर के बीच चलने वाली डेमू लोकल ट्रेन का संचालन हर एक घंटे के अंतराल में किया जाए, साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए सभी ट्रेनों की रवानगी प्लेटफॉर्म क्रमांक एक से ही तय की जाए.

अजय कौशल ने बताया कि जनहित की इन मांगों को यदि रेलवे तुरंत लागू करता है, तो इससे महू-इंदौर के बीच सफर करने वाले हजारों अप-डाउनर्स और आम यात्रियों को सीधा फायदा होगा तथा ट्रेनों की संख्या बढ़ने से सड़कों पर निजी बस संचालकों की मनमानी पर भी पूरी तरह रोक लग सकेगी. उन्होंने रेलवे प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि रेलवे ने इस विषय पर जल्द कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो संगठन का अगला कदम गांधीवादी सत्याग्रह होगा, इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.

Next Post

जम्मेदारों की अनदेखी के कारण सफाई व्यवस्था चरमराई

Sat Nov 14 , 2026
इंदौर: स्वच्छता को लेकर नगर निगम के जिम्मेदार बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ और ही है. निगम कर्मी अपने कर्तव्य का निर्वहन ईमानदारी से नहीं कर पा रहे हैं, जिसके कारण वार्डों में गंदगी पसरी दिखाई देती है.ऐसा ही मामला वार्ड 48 के बड़ी ग्वालटोली […]

You May Like