
जबलपुर। झंडा चौक ग्वारीघाट से कुछ दूरी पर स्थित जगह एक ही दिन में दो बार आग भड़कने से हड़कंप मच गया। लिहाजा सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे फायर अमले ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान फायर अमला इस बात से हैरान था कि झंडा चौक ग्वारीघाट से कुछ दूरी पर जमे कचरे के ढेर पर सुबह साढे आठ बजे लगी आग को बुझा दिया गया था तो फिर दोपहर को दोबारा वहीं जगह पर आग कचरे में कैसे लग गई। अब आग लगी कि ल गाई गई ये सवाल अब भी बरकरार है।
फायर ब्रिगेड कर्मी संजय पटैल ने नवभारत को बताया कि मंगलवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे झंडा चौक ग्वारीघाट से चंद दूरी पर लगे कचरे के ढेर में आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद फायद ब्रिगेड के एक वाहन के जरिए आग पर काबू पा लिया गया था। फिर दोबारा मंगलवार दोपहर करीब 3 बजकर 10 मिनिट पर सूचना मिली कि इसी जगह फिर से कचरे के ढेर में आग भड़क उठी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। फायर कर्मियों की माने तो स्थानीय किसी तत्व द्वारा कचरे के ढेर पर आग लगाई गई है।
