बिरला ने होली की पूर्व संध्या पर लोगों को दीं शुभकामनाएं

नयी दिल्ली, 03 मार्च (वार्ता) लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने होली की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री बिरला ने मंगलवार को अपने संदेश में कहा, “रंग, उमंग और आपसी सद्भाव के पर्व होली की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। रंगों का यह त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक भाईचारे की जीवंत अभिव्यक्ति है। होली हमें याद दिलाती है कि जीवन में चाहे कितनी भी कठिनाइयाँ क्यों न आएँ, प्रेम, विश्वास और सकारात्मकता के रंग हर अंधकार को दूर कर सकते हैं। जब हम एक-दूसरे को रंग लगाते हैं, तो हम भेदभाव की दीवारों को तोड़कर समानता और एकता का संदेश देते हैं। यही हमारे राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है।”

श्री बिरला ने कहा कि हमारा देश विविधताओं से भरा हुआ है लेकिन होली का उत्सव हमें एकता और बंधुता के सूत्र में बाँधता है। आइए, इस होली पर हम यह संकल्प लें कि हम अपने समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव के रंग भरेंगे, और उन लोगों तक भी उत्सव की उमंग पहुँचाएँगे जो किसी कारणवश अकेले हैं या जरूरतमंद हैं। उन्होंने कहा कि आपका जीवन खुशियों के रंगों से सदा सराबोर रहे, और हमारा राष्ट्र प्रेम, प्रगति और एकता के रंगों से निरंतर जगमगाता रहे।

Next Post

भाजपा का दावा, कांग्रेस ने हरियाणा की बावल विधानसभा सीट के लिये सात करोड़ रुपये मांगे

Tue Mar 3 , 2026
नयी दिल्ली, 03 मार्च (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान बावल सीट के लिये सात करोड़ रुपये राशि की मांग का आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन और भाजपा आईटी सेल के राष्ट्रीय […]

You May Like