सौराष्ट्र को हराकर विदर्भ ने जीता विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब

बेंगलुरु (वार्ता) अथर्व तायडे (128) की शतकीय और यश राठौड़ (54) की अर्धशतकीय पारियों के बाद यश ठाकुर और नचिकेत भूटे (तीन-तीन) विकेट की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत रविवार को विदर्भ ने फाइनल में सौराष्ट्र को रनों से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया।

318 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र की पूरी टीम 48.5 ओवरों में 279 रन ही बना सकी और मुकाबला 38 रनों से हार गई। सौराष्ट्र की शुरुआत खराब रही और उसने 30 के स्कोर अपने दो विकेट गंवा दिये। कप्तान हार्विक देसाई (20) और विश्वराज जडेजा (नौ) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद प्रेरक माकंडे और समर गज्जर ने पारी को संभालने का प्रयास किया। 17वें ओवर में दर्शन नालकंडे ने समर गज्जर (25) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। पारस्वराज राणा (दो), प्रेरक मांकड़ (88) रन बनाकर आउट हुये। प्रेरक मांकड़ ने अपनी पारी में 10 चौके लगाये। चिराग जानी ने 63 गेंदों में 64 रन बनाये। रूचि अहीर (21) और चेतन साकरिया 11 रन बनाकर आउट हुये। सौराष्ट्र के पांच बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

विदर्भ के लिए यश ठाकुर और नचिकेत भूटे (तीन-तीन) विकेट लिये। दर्शन नालकंडे को दो विकेट मिले। हर्ष दुबे ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी विदर्भ के लिए अथर्व तायडे और अमन मोखाड़े की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 88 रन जोड़े। 18वें ओवर में अंकुर पंवर ने अमन मोखाड़े (33) को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये यश राठौड़ ने अथर्व तायडे के साथ मोर्चा संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी हुई। 37वें ओवर में अंकुर पंवर ने अथर्व तायडे को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। अथर्व तायडे ने 118 गेंदों में 15 चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 128 रनों की पारी खेली। 40वें ओवर में चिराग जानी ने यश राठौड़ (54) को आउट किया। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और दाे छक्के लगाये।

इसके बाद सौराष्ट्र के गेंदबाजी आक्रमण के आगे विदर्भ के बल्लेबाज टिक नहीं सके और अपने विकेट गंवाते रहे। रविकुमार समर्थ (25), एमडी फैज (19), कप्तान हर्ष दुबे (17), नचिकेत भूटे (आठ) और रोहित बिनकर (पांच) रन बनाकर आउट हुये। विदर्भ ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 317 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

सौराष्ट्र के लिए अंकुर पंवर ने चार विकेट लिये। चेतन साकारिया और चिराग जानी को दो-दो विकेट मिले।

 

Next Post

निखर रहा है सूरजताल तालाब, स्थानीय लोगों में भारी उत्साह

Mon Jan 19 , 2026
जबलपुर: शहर के ऐतिहासिक और प्राकृतिक सौंदर्य को सहेजने की दिशा में नगर निगम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। निगमायुक्त द्वारा संग्राम सागर और सूरजताल तालाबों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरे के दौरान सूरजताल की बदली हुई सूरत देखकर न केवल अधिकारी उत्साहित नजर आए, बल्कि […]

You May Like