
ग्वालियर। डबरा के शरणागत गांव में महादेव मंदिर पर पूजा कर रहे स्थानीय लोगों पर मधुमक्खियां ने अचानक से हमला कर दिया। इसके बाद लोग पूजा छोड़ मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों ने तीन महिलाओ को सिविल अस्पताल पहुंचाया। तीनों महिलाओं का सिविल अस्पताल में इलाज़ जारी है। वहीं अन्य लोग निजी अस्पतालो में इलाज करा रहे हैं।
