संदिग्ध हालात में विवाहिता का फांसी पर लटका मिला शव

सीधी। जिले के बहरी थानांतर्गत ग्राम खुटेली में शुक्रवार सुबह एक 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में शव फांसी के फंदे में लटका मिला। मृतका साधना विश्वकर्मा पति पुष्पेंद्र विश्वकर्मा, का शव सुबह करीब 8 बजे घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों द्वारा तत्काल इसकी सूचना थाना बहरी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश पाण्डेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। साथ ही तहसीलदार इंद्रभान सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। वही मृतका के भाई शिवम् विश्वकर्मा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बहन की हत्या कर उसे फांसी पर लटकाया गया है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही साधना को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ, जिसे गांव के लोगों ने समझौते के जरिए शांत कराया था। परिजनों ने प्रशासन से मांग किया कि पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों की टीम द्वारा कराया जाए ताकि निष्पक्ष जांच हो सके और दोषियों को कड़ी सजा मिल सके। मृतका की एक दो साल की मासूम बच्ची भी है, जो अब मां के साए से वंचित हो गई है।

इनका कहना है-

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बहरी अस्पताल भेजा गया । मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राजेश पाण्डेय, थाना प्रभारी बहरी

Next Post

शोक संतप्त परिवारों से मिले मुख्यमंत्री 

Fri May 1 , 2026
जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कोतवाली से दरहाई मार्ग स्थित श्रीमती नीतू सोनी के निवास पहुँचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की और परिवारजनों को ढांढस बंधाया। श्रीमती सोनी की बरगी बांध में हुई क्रूज दुर्घटना में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव साउथ सिविल लाइन भसीन रेसीडेंसी स्थित […]

You May Like