
जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कोतवाली से दरहाई मार्ग स्थित श्रीमती नीतू सोनी के निवास पहुँचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की और परिवारजनों को ढांढस बंधाया। श्रीमती सोनी की बरगी बांध में हुई क्रूज दुर्घटना में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव साउथ सिविल लाइन भसीन रेसीडेंसी स्थित सैयद रियाज हुसैन के भी निवास पहुँचकर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रेशमा सैयद के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सैयद रियाज हुसैन से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। उप मुख्यमंत्री एवं जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, विधायक अशोक रोहाणी, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, भाजपा के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन भी मुख्यमंत्री के साथ थे।
