तेज बारिश में कच्चा मकान ढहा, मां-बेटे की मौत; मलबे में दबा पूरा परिवार

ग्वालियर। डबरा में तेज बारिश के बीच दर्दनाक हादसा सामने आया है। जंगीपुरा में एक कच्चे मकान का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे कमरे में मौजूद परिवार के पांच सदस्य मलबे में दब गए। हादसे में 33 वर्षीय सीमा और उनके दो वर्षीय बेटे आदित्य उर्फ गुड्डू की मौत हो गई। वहीं सीमा के पति जागेंद्र और उनकी दोनों बेटियां वैशाली व रागिनी घायल हो गईं।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर डबरा सिटी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। सीमा की हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दो वर्षीय आदित्य ने भी दम तोड़ दिया।

मां-बेटे की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। परिजनों ने अस्पताल की इलाज व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि सीमा को अस्पताल लाए जाने के समय उनकी सांसें चल रही थीं। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम नवकीरण कौर, एसडीओपी सौरभ कुमार और तहसीलदार नवीन भारद्वाज भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

Next Post

अमेरिकी न्यायाधीश ने ट्रंप की जन्मसिद्ध नागरिकता सीमित करने की नयी कोशिश पर लगाई रोक

Thu Sep 3 , 2026
वॉशिंगटन, 03 सितंबर (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड्र ट्रंप को उस समय एक जोरदार झटका लगा जब अमेरिकी फेडरल न्यायाधीश डेबरा बोर्डमैन ने बुधवार को ट्रंप प्रशासन को जन्म के आधार पर नागरिकता को सीमित करने वाले नये कार्यकारी आदेश को लागू करने से रोक दिया। न्यायाधीश बोर्डमैन ने कहा कि […]

You May Like