धूमा में निकली भव्य कावड़ यात्रा, नर्मदा जल से होगा बटेश्वर महादेव का जलाभिषेक

सिवनी। लखनादौन तहसील के उपनगरीय क्षेत्र धूमा में सावन मास के पावन अवसर पर बटेश्वर महादेव मंदिर कहानी रोड के तत्वाधान में भव्य कावड़ यात्रा का तीसरा आयोजन किया जा रहा है। रविवार, 3 अगस्त 2025 की सुबह 6 बजे मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद 150 से 200 कावड़िए नगर भ्रमण कर बरगी सालीवाड़ा घाट के लिए रवाना होंगे। सुबह 8 बजे सालीवाड़ा घाट पर मां नर्मदा का पूजन कर जल संग्रहित किया जाएगा। यात्रा में भोलेनाथ की प्रतिमा, डीजे, लाइट, आतिशबाजी और स्वागत स्थल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। चौथे सोमवार, 4 अगस्त को बटेश्वर महादेव का नर्मदा जल से जलाभिषेक किया जाएगा। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Next Post

गौवंश तस्करी की कोशिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार, मवेशी व बाइक जब्त

Sat Aug 2 , 2025
सिवनी। जिले की बंडोल पुलिस ने कत्लखाने ले जाए जा रहे मवेशियों के अवैध परिवहन को रोका है। पुलिस ने तीन मवेशी और एक मोटरसाइकिल (MP-22-ZC-6561) जब्त की, जिसकी कुल कीमत करीब 1 लाख 2 हजार रुपये आंकी गई है। मुखबिर की सूचना पर खैरी रोड पर घेराबंदी कर आरोपी […]

You May Like