बंगलादेश में 15 प्रतिशत युवा अभी भी हसीना की अवामी लीग के पक्ष में

ढाका 07 जुलाई (वार्ता) बंगलादेश में संसदीय चुनावों की तैयारियों के बीच देश भर में किए गए सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया है कि देश के 15 प्रतिशत युवा अभी भी पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग(अब प्रतिबंधित) पार्टी के पक्ष में हैं।

बिजनेस स्टैंडर्ड बीडी कीरिपोर्ट के मुताबिक साउथ एशियन नेटवर्क ऑन इकनोमिक मॉडलिंग के सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया है।

बंगलादेश वर्तमान में मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस की सेना समर्थित अंतरिम सरकार के तहत मजबूत सामाजिक-राजनीतिक अस्थिरता का सामना कर रहा है। बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने युवा सर्वेक्षण में बढ़त हासिल की है। सर्वेक्षण में पता चला है कि उसे 39 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है, जबकि जमात ए इस्लामी को 21 प्रतिशत वोट मिलेंगे। नवगठित नेशनल सिटिजन पार्टी को 15.84 प्रतिशत युवा समर्थन प्राप्त है।

देश की सबसे पुरानी पार्टी अवामी लीग, जो अपने गठन से भी पहले से मौजूद है, को अंतरिम सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है और देश में इसकी ऑनलाइन उपस्थिति पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं इसके प्रकाशनों को समाप्त कर दिया गया है तथा सभी अन्य संबद्ध समूहों को 10 मई, 2025 को आपराधिक समूह घोषित किया जा रहा है।

 

Next Post

लॉटरी के 'खेल' में फंसीं दो बहनें, शर्मिंदगी के चलते जहर खाया; एक की मौत, दूसरी का इलाज जारी

Mon Jul 7 , 2025
सिवनी, सिवनी जिले में ऑनलाइन ठगी का एक दुखद मामला सामने आया है, जहां लॉटरी के नाम पर ‘खेल’ हो जाने के बाद दो सगी बहनों ने शर्म के चलते जहर खा लिया। इस घटना में एक बहन की मौत हो गई है, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई […]

You May Like