मुरैना, 17 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में दो युवक गोली लगने से घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा देर रात की गई अंधाधुंध फायरिंग में दो युवक गोली लगने से घर के बाहर बैठे मोहन लागौरिया और मानवेंद्र डोनेरिया घायल हो गए। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे चिकित्सकों ने ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है जबकि दूसरे युवक को इलाज के लिए मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज खंगाल रही है। पुलिस फायरिंग करने के कारणों की भी जांच में जुटी है।
Next Post
सामाजिक विकास के लिए मिलकर करें काम:यादव
Tue Jun 17 , 2025
भोपाल, 17 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में मंगलवार को मंत्रालय में मध्यप्रदेश राज्य नीति आयोग और चार प्रतिष्ठित गैर शासकीय संगठनों अंतरा फाउंडेशन, प्रदान, पीएचआईए फाउंडेशन और यूएनविमेन के मध्य समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर एवं आदान-प्रदान किया गया। इन एमओयू से प्रदेश के […]

You May Like
-
2 months ago
ईंधन के दाम बढ़ाने पर कांग्रेस का मोदी पर तीखा हमला
-
1 year ago
कांग्रेसियों ने घेरा ननि, पुलिस से झड़प
-
11 months ago
युवराज संधू ने दूसरे दिन बढ़त को दो शॉट तक बढ़ाया
-
1 year ago
मुंबई पुलिस के साथ जुड़े आयुष्मान खुराना
