कांग्रेसियों ने घेरा ननि, पुलिस से झड़प

जबलपुर: युवक कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं के साथ नगर निगम का घेराव कर दिया। घेराव के पहले ही पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेट्स को हटाने की कोशिश में कुछ कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने की कोशिश की। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें नगर निगम प्रशासन तक पहुंचाईं।

वरिष्ठ कांग्रेस जन -विधायक लखन घनघोरिया, सौरभ शर्मा, अमरीश मिश्रा, रत्नेश अवस्थी की मौजूदगी में युवक कांग्रेस के नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि नगर निगम प्रशासन इन जनहितकारी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं करता तो आंदोलन और व्यापक रूप में किया जाएगा। कांग्रेसियों ने नगर में व्याप्त भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी की भेंट चढ़ चुकी डोर टू डोर सफाई व्यवस्था, जर्जर सडक़े समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समर्थ अवस्थी, शिशिर ननहनोरिया, अमित मिश्रा, राहुल यादव, प्रतीक दुबे, यश गुप्ता,आमिर पहलवान, मोहम्मद अली, राहुल शर्मा, नीलेश महार,अमन मेहरा, गौरव राजपूत, अंकित सतनामी,सुजल बैरागी, विक्रम सिंह, राजेश यादव, अयोध्या तिवारी, जतिन राज, गुलाम हुसैन, अनुराग गड़वाल, विजय रजक,आजम अली ताहिर अली अहमद मंसूरी राजू लाइक आदि उपस्थित रहे।

Next Post

मास्को अमेरिका के साथ रूसी पत्रकारों के काम पर प्रतिबंध लगाने का उठा रहा है मुद्दा-डार्चीव

Thu Jun 12 , 2025
मास्को 12 जून (वार्ता) मास्को अमेरिका के साथ रूस के पत्रकारों के काम पर पहले से लगाए गए प्रतिबंधों का मुद्दा उठा रहा है जिसमें रोसिया सेगोदन्या अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूह के खिलाफ प्रतिबंध भी शामिल हैं। अमेरिका में रूस के राजदूत अलेक्जेंडर डार्चीव ने यह जानकारी दी है। श्री डार्चीव […]

You May Like