रीवा: जनता से प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु नगर निगम रीवा आयुक्त का जोन कार्यालयों में निरीक्षण, हितग्राहियों के प्रकरणों का हुआ मौके पर निराकरण मंगलवार को मैदानी निराकरण पर निगम का फोकस, जनता से प्राप्त आवेदनों के समाधान हेतु सभी अधिकारी पहुंचे जमीनी स्तर पर निगम आयुक्त अक्षत जैन द्वारा मंगलवार को क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न जोन कार्यालयों में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की जा रही ।
इस दौरान उन्होंने जोन कार्यालय 03 एवं 04 का मौका निरीक्षण किया । संबल एवं समग्र सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों की प्रक्रिया एवं निराकरण की स्थिति की जानकारी ली । साथ ही जो हितग्राही आवेदन लेकर पहुंचे, उनके प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ।
