आईडीबीआई बैेंक प्रबंधन ने नपा को किया 14 टन का ट्रक भेंट

आष्टा। आईडीबीआई बैंक ने सीएसआर के तहत नपा को 14 टन क्षमता का ट्रक भेंट किया. बैंक अधिकारियों ने नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा को ट्रक की चाबी सौंपी. आयोजित कार्यक्रम में नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि इस वाहन से शहर की स्वच्छता व्यवस्था और कचरा प्रबंधन को मजबूती मिलेगी.सीएमओ विनोदकुमार प्रजापति ने बताया कि ट्रक मिलने से कचरा परिवहन व्यवस्था बेहतर होगी और नगर में कचरा ट्रांसफर प्वाइंट स्थापित करने की योजना भी बनाई जाएगी. कार्यक्रम में बैंक के वरिष्ठ क्षेत्रीय महाप्रबंधक महेशचंद्र करी, उपमहाप्रबंधक राजेश ग्रेवाल, सहायक महाप्रबंधक अचल जैन, शाखा प्रबंधक शाहिद हफीज खान, जनप्रतिनिधि, पार्षद, पत्रकार और नपा कर्मचारी उपस्थित थे.

 

Next Post

विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर मिली बम से उड़ाने की धमकी

Tue Apr 7 , 2026
सतना: जिले के कोठी थाना क्षेत्र स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय कठवरिया में सोमवार को हड़कंप मच गया, जब स्कूल के नोटिस बोर्ड पर बम से उड़ाने की धमकी भरा पोस्टर मिला। इसमें 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है और खुद को गैंगस्टर अतीक अहमद का गुर्गा बताया गया।प्राप्त […]

You May Like