बिजली घर के मुख्यालय रोशनी घर पर धरना प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

ग्वालियर: बिजली की अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी 10 जून को प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक बिजली घर के मुख्यालय रोशनी घर पर धरना प्रदर्शन करेगी। यह जानकारी विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये दी। विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि भाजपा सरकार 24 घण्टे बिजली देने और सरप्लस बिजली होने का दावा करती है, अगर ऐसा है तो 8-8 घण्टे अघोषित व घोषित बिजली कटौती क्यों की जा रही है।

मेनटिनेंस के नाम पर हजारों घरों की बिजली काट दी जाती है। इस भीषण गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती से हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर शहर से ही बिजली मंत्री हैं और शहर में बिजली की बदतर स्थिति होना वेहद शर्मनाक है। विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि बिजली मंत्री को अपने विभाग में कसावट लाना चाहिए, लेकिन वह पार्क में तख्त डालकर रात्रि विश्राम कर रहे हैं। इससे बिजली समस्या हल होनें वाली नहीं है।

मंत्री का बिजली के खम्बों पर चढना यह साबित करता है कि सरकार में उनकी पूछ-परख नहीं हो रही है। फिर मंत्री बने रहना कई सवाल खडे करता है। विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि बिजली अफसर निरकुंश होकर मनमाने ढंग से अघोषित बिजली की कटौती कर रहे हैं। इस पर कार्यवाही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का यह धरना प्रदर्शन भाजपा सरकार के दावों की पोल खोलेगा और कांग्रेस पार्टी बिजली समस्या को लेकर चुप बैठने वाली नहीं है।

Next Post

भाजपा मीडिया विभाग, सोशल मीडिया तथा आई. टी. विभाग की हुई बैठक

Mon Jun 9 , 2025
ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी मीडिया विभाग, सोशल मीडिया तथा आई. टी. विभाग की महत्वपूर्ण बैठक थाटीपुर में हुई। इस में भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने मीडिया विभाग, सोशल मीडिया तथा आई. टी. विभाग के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण टिप्स दिए।राजौरिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा […]

You May Like