ग्वालियर: मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़झाला के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। अब एक बार फिर ग्वालियर से एक ऐसे मामले का खुलासा हुआ है जिसमें 5 आरक्षक 14वीं बटालियन एसेएफ में बाकायदा नौकरी कर रहे थे लेकिन जांच में निकल कर आया है कि उन्होंने फर्जी आधार कार्ड के साथ सॉल्वरों को बिठाकर परीक्षा पास की थी। ऐसे पाँच आरक्षकों पर एफ आई आर दर्ज की गई है।
इस मामले ने एक बार फिर मध्यप्रदेश। में आयोजित भर्ती परीक्षाओं में हो रही गड़बडझाला का खुलासा कर दिया है।इस मामले में कंपू थाने में जिन 5 आरक्षकों पर एफआईआर दर्ज हुई है उसमें से 3 मुरैना के एक शिवपुरी का और एक श्योपुर का रहने वाला है। दीपक रावत पुत्र अमर सिंह रावत श्योपुर का है उमेश रावत पुत्र सुरेश रावत सबलगढ़ का है हलके पुत्र माखन रावत शिवपुरी का है इमरान पुत्र कमरुद्दीन मुरैना का है विवेक पुत्र शिवदत्त पोरसा मुरैना का है।
आपको बता दें कि इस तरह के फर्जीवाड़े का यह पहला मामला नहीं है। पहले भी ग्वालियर में दो शिवपुरी मुरैना और श्योपुर में ऐसे तीन तीन आरक्षकों पर इसी तरह से फर्जीवाड़ा कर दूसरा सॉल्वर बिठाकर परीक्षा पास करने के मामले में मामला दर्ज किया जा चुका है।
