रीवा:विस्तारित आर्मी कैन्टीन का उदघाटन जी0ओ0सी0 मध्य भारत एरिया से लेफ्टीनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत, पी0 वी0 एस0 एम0, ए0 वी0 एस0 एम0, एस0एम0 द्वारा रीवा में किया गया.उल्लेखनीय है कि पूर्व सैनिक कंटीन की स्थापना कर्नल राज सिंह के अथक प्रयास के उपरांत सन् 2021 में रीवा में हुई थी. कैन्टीन स्टोर्स की भंडारण क्षमता पर्याप्त नहीं हो पा रही थी.
विगत वर्ष अगस्त 2024 में जनरल शेखावत के विजिट के दौरान ईसीएचएस के वर्तमान प्रभारी कर्नल जी0पी0 सिंह ने उन्हें पूर्व सैनिकों की समस्याओं से अवगत कराते हुए विस्तार हेतु प्रस्ताव रखा था. इसके पश्चात शीघ्र ही जीओसी ने निर्णय लिया की एक अतिरिक्त स्टोर, पूर्व सैनिकों के लिए प्रतीक्षालय एवं स्थाई लिकर काउंटर एवं मैनेजर के लिए कार्यालय का निर्माण प्रारंभ किया जाय.
