नरवाई की आग से चने की कटी फसल खाक

बेगमगंज:नरवाई जलाने पर सख्त प्रतिबंध होने के बावजूद किसान बाज नहीं आ रहे हैं ओर नरवाई की आग अन्य किसानों की कटी रखी फसल तक पहुंचकर नुकसान पहुंचा रही है।
आज ग्राम सुमेर के पास खेजड़ा में कृषक अभिनव मुंशी एडवोकेट के खेत पर 6 क्विंटल चने की कटी रखी फसल नरवाई में लगी आग की चिंगारी से जलकर खाक हो गई जिससे अनुमानित 40 हजार रुपए का नुकसान हो गया है।

पीड़ित किसान अभिनव मुंशी ने बताया कि उनके खेत पर कुएं के पास चने की 6 क्विटल फसल कटी हुई रखी थी। सामने एक खेत में नरवाई जल रही थी। अचानक उनके सामने ही कटे रखे चने की फसल ने आग पकड़ ली और वह धूं-धूंकर जलने लगी। वहां मौजूद कर्मचारियों बिजली नहीं होने के बाद भी कुएं के पानी निकालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सूचना देने के बाद भी बहुत देर तक फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच पाई थी। आग पर बामुश्किल काबू पाया।

Next Post

बल्ले और गेंद के साथ शिक्षकों ने दिखाया दम, जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज

Sat Apr 4 , 2026
छतरपुर: मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में नौगांव के राजा यादवेंद्र सिंह जूदेव स्टेडियम में जिला स्तरीय शिक्षक क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। नौगांव ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) महेंद्र प्रताप अहिरवार की देखरेख में आयोजित इस टूर्नामेंट में जिले के चार प्रमुख विकासखंडों की टीमों ने अपनी […]

You May Like