बहुप्रतीक्षित सड़कों का भूमिपूजन, ग्रामीणों को जिला मुख्यालय पहुंचना होगा आसान

देवसर: देवसर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक राजेंद्र मेश्राम के मुख्य आतिथ्य में विभिन्न स्थानों पर बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तथा स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।विधायक राजेंद्र मेश्राम ने अपने संबोधन में कहा कि विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों को मुख्य मार्गों से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है।

बेहतर सड़क सुविधा से ग्रामीणों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तथा बाजार तक पहुंच में काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी। वहीं लोक निर्माण विभाग म.प्र. संभाग सिंगरौली द्वारा जिन कार्यों का भूमिपूजन किया गया, जहां चौरा से रैला बाया सुखरानाला तक सड़क का निर्माण कार्य शामिल है, जिसकी लंबाई 3 किमी तथा लागत 365.35 लाख रुपये है।

इसी प्रकार गड़ाखाड़ बाजार सुहिरा से रामानुज चक्की तक जिसकी लम्बाई 3.50 किमी एवं लागत 374.37 लाख रूपये है। वहीं कुड़िया नाला गोदाम से लेकर सुहिरा नाला पहुंचमार्ग तक 3.35 किमी, जिसकी लागत 337.45 लाख रूपये बताई गई है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत करते हुए कहा कि इन सड़कों के निर्माण से वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी। लोगों ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण होने से गांवों की तस्वीर बदलेगी

Next Post

तमिलनाडु में मतदाताओं की संख्या 6.36 लाख बढ़ी, अब कुल 5.73 करोड़ मतदाता

Wed Apr 8 , 2026
चेन्नई, 08 अप्रैल (वार्ता) तमिलनाडु में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद कुल 6.36 लाख नए मतदाता जोड़े जाने से मतदाताओं की कुल संख्या 5.73 करोड़ हो गयी है। राज्य में 23 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग (ईसीआई) के जारी आंकड़ों के अनुसार, 23 फरवरी को प्रकाशित अंतिम […]

You May Like