कांग्रेस नेता राजबहादुर 5 सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल

दतिया:आज कांग्रेस पार्टी के युवा नेता राजबहादुर अहिरवार, रानू कुशवाहा, अजय अहिरवार, गद्दू पाल, गंधर्व पाल, गुल्लु रायकवार ने 5 सैकड़ा से अधिक युवा कार्यकर्ताओ के साथ पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के माई कृपा निवास पर पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ली। पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा, महामंत्री अतुल भूरे चौधरी ने कांग्रेस के पांच सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ताओं को भाजपा की पट्टीका पहनाकर सदस्यता दिलाई।

उपस्थित युवाओं से पूर्व गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंतिम छोर के कार्यकर्ताओं की चिंता करती है। जब भी कोई जरूरत पड़े एक फोन लगा देना तत्काल आपकी समस्या का निदान होगा। आप सभी युवा हर समय मेरे संपर्क में रहें, जब भी कोई जरूरत पड़े तत्काल मेरा फोन लगाएं। इस मौके पर भाजपा महामंत्री अतुल भूरे चौधरी, पूर्व महामंत्री विपिन गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष हरिराम पाल, मंडल अध्यक्ष कुलदीप यादव मौजूद रहे

Next Post

जमीनी विवाद को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, 12 से ज्यादा लोगों ने की फायरिंग, दो घायल

Thu May 21 , 2026
ग्वालियर: जिले में जमीनी विवाद को लेकर ताबड़तोड़ गोलीबारी हो गई, 2 लोग घायल हो गए. पिछोर थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में 10 से ज्यादा लोगों की ओर फायरिंग की गई. घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी […]

You May Like