महिला सशक्तिकरण: कुमकुम कार्यक्रम से सांस्कृतिक एकता का संदेश 

सारनी/पाथाखेड़ा में ब्लॉक महिला कांग्रेस का हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न किया गया।नववर्ष एवं मकर संक्रांति के पावन अवसर पर ब्लॉक महिला कांग्रेस पाथाखेड़ा द्वारा प्रेमनगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में पारंपरिक हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक सौहार्द के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति की परंपराओं को सहेजते हुए महिलाओं को एकजुट करना और आपसी सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

 

कार्यक्रम के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की बुजुर्ग माताओं के चरण स्पर्श कर उनका सम्मान किया तथा नगर की माताओं-बहनों को हल्दी-कुमकुम लगाकर मिठाई वितरित करते हुए नववर्ष एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महिलाओं ने मंगल गीत एवं भजन गाकर सारनी नगर की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और सांस्कृतिक रंग में रंग गया।

 

इस आयोजन में महिला कांग्रेस पाथाखेड़ा की अध्यक्ष माया वर्मा के साथ ममता साहू, संगीता डहरिया, अनीता बेलवंशी, रजनी मस्की, नथुनिया वर्मा, मेनका बाई, मैना, रामकली, जुगनी, यशोदा साहू, काशी गुजरे सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

 

महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन ने यह संदेश दिया।

Next Post

दूषित पानी से मौतों पर कांग्रेस का आक्रोश, इंदौर में निकली न्याय यात्रा

Sun Jan 11 , 2026
इंदौर। भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के विरोध में कांग्रेस ने एक बार फिर सड़क पर उतरकर सरकार और नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज इंदौर में कांग्रेस की न्याय यात्रा निकाली गई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय […]

You May Like