मेमो ट्रेन के सामने कूद कर युवती ने दी जान 

छिंदवाड़ा।देहात थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 5.30 बजे पोआमा स्थित रेलवे फाटक पर एक युवती ने मेमो ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल की मर्चुरी में सुरक्षित रखवा दिया है। देर रात तक युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

प्रत्यक्षदर्शी हेमंत गोदरे के अनुसार युवती परासिया की ओर से ऑटो में सवार होकर आ रही थी। मेमो ट्रेन के आने का समय होने के कारण रेलवे फाटक बंद था। इसी दौरान युवती ऑटो से उतर गई और चालक को किराया देकर रेलवे ट्रैक के पास जाकर खड़ी हो गई। कुछ देर बाद जैसे ही मेमो ट्रेन वहां पहुंची, युवती अचानक उसके सामने कूद गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और ट्रेन को रुकवाया। सूचना मिलने पर 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने शव को अस्पताल पहुंचाया। युवती के पास से एक छतरी और पर्स मिला है। पर्स में करीब 150 रुपये बताए जा रहे हैं। हालांकि उसके पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव को मर्चुरी में सुरक्षित रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

खदान में डूबने से किशोर की मौत, परिजनों और ग्रामीणों ने किया चक्काजाम 

Mon Aug 17 , 2026
जबलपुर। पाटन के ग्राम सहशन में एक बालक की मुरम खदान में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता कि सहसन गांव का रहने वाला अभिषेक ठाकुर अपने छोटे भाई अंशुल ठाकुर के साथ खेत घूमने गया था जब वह खेत से वापस लौट रहा था इसी दौरान सड़क किनारे […]

You May Like