रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘पश्चिम’ बैटलग्रुप क्रास्नी लिमान पर कर रहा है कब्जा :

मॉस्को, 04 जुलाई (वार्ता/स्पुतनिक) रूसी जनरल स्टाफ के मुख्य परिचालन निदेशालय के प्रमुख सर्गेई रुडस्कोय ने शनिवार को कहा कि रूस का जापाद (पश्चिम) बैटलग्रुप क्रास्नी लिमान बस्ती पर कब्जा पूरा कर रहा है। श्री रुडस्कोय ने रक्षा मंत्रालय में एक ब्रीफिंग में कहा, “जापाद बैटलग्रुप क्रास्नी लिमान शहर पर पूरा कब्जा कर रहा है।”

रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रमुख वैलेरी गेरासिमोव ने शुक्रवार को, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रिपोर्ट दी है कि रूसी सेना ने डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) में कोंस्टेंटिनोवका को पूरी तरह से मुक्त करा लिया है। श्री पुतिन ने इस घटना को पूरे डीपीआर क्षेत्र को मुक्त कराने के लिए अहम बताया और ध्यान दिलाया कि यह स्लाव्यास्क और क्रामाटोर्स्क की ओर आगे बढ़ने का सीधा रास्ता खोलता है।

.....

Next Post

साइबर फ्रॉड से परेशान विवि के छात्र ने लगाई फांसी, 7 जुलाई को बड़े भाई की थी शादी

Sat Jul 4 , 2026
बीना। साइबर फ्रॉड और लोन एजेंटों के दबाव से परेशान होकर सागर विश्वविद्यालय के बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र ने आधी रात को बीना में फांसी लगा ली। घटना छोटी बजरिया स्थित लक्ष्मी लॉज की है। मृतक की पहचान अमन प्रजापति उम्र 21 वर्ष निवासी औडेर, तहसील मुंगावली, जिला अशोकनगर […]

You May Like