चरनोई भूमि में शव दफनाने का विरोध

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

शहडोल: जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जुगवारी में बुधवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने चरनोई भूमि में शव दफनाने के मामले पर विरोध प्रदर्शन करते हुए अंतरा मंदिर तिराहे में चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के लोग चरनोई भूमि में शव दफना रहे हैं, जबकि उनके लिए अलग से कब्रिस्तान के लिए भूमि निर्धारित की गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि वे तत्काल मौके पर आकर इस मुद्दे का समाधान करें, जिसके बाद ही वे अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त करेंगे। प्रदर्शन के चलते शहडोल से केलमानिया अंतरा मार्ग पर दो घंटों से यातायात अवरुद्ध हो गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Next Post

जेम्स नीशम के पंजे ने पाकिस्तान को 128 के स्कोर पर रोका

Wed Mar 26 , 2025
वेलिंग्टन 26 मार्च (वार्ता) जेम्स नीशम (पांच विकेट) और जैकब डफी (दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने बुधवार को पांचवें टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान को 128 रन के स्कोर पर रोक दिया। आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने […]

You May Like