भोपाल: कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई में कलेक्टर के निर्देशन में एडीएम अंकुर मेश्राम,पीसी शाक्य,प्रकाश नायक ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया. जनसुनवाई में 195 आवेदन प्राप्त हुए. उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए.शराब की दुकाने हटाने को लेकर महिलाएं पहूंची जनसुनवाई में विजय नगर में नित्य सेवा सोसायटी के सामने शराब की दुकान को काफी दिनों से विरोध चल रहा है.
जन सुनवाई में आई महिलाओं ने बताया कि सोसायटी के सामने शराब की दुकान खुल रही है. यहां पर हपले से ही अण्डे बेचने की आड़ में शराब का अड्डा बना चुके हैँ. यहां के रहवासियों शराब दुकान खोलने का विरोध किया था, तो कुछ असामाजिक तत्व पूरे परिवार सहित डंडे, रॉड, धारदार हथियार लेकर हमारे बच्चों को मारने आ गये थे. और उल्टा हमारे बच्चो पर पुलिस थाने में केस दर्ज करवा दिया. बजरिया थाने से शिकायत की पर कोई कार्यवाही नही की गई. सभी महिलाओं ने विजय नगर नित्य सेवा सोसायटी के सामने शराब की दुकान को खोलने से रोकने के लिए आग्रह किया है. उनका कहना है कि मोहल्ले का वातावरण खराब हो जायेगा साथ हमारे बच्चों पर से केस हटवाने के लिए भी अनुरोध किया है.
