सतना: नागौद थाना क्षेत्र के जाखी गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बताया जा रहा है कि राजकुमार विश्वकर्मा की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। इसी दौरान राजकुमार ने घर में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर नागौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फांसी लगाने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Post
जयशंकर कल से यूक्रेन और पोलैंड की तीन दिन की यात्रा पर जाएंगे
Wed Sep 2 , 2026
नयी दिल्ली 02 सितम्बर (वार्ता) विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर तीन से पांच सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री यूक्रेन के अपने समकक्ष विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा और पोलैंड के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश […]
