इंदौर: तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने चोरी की अनोखी वारदात को अंजाम दिया. उसने दीवाली प्रसाद देने के बहाने घर में प्रवेश किया और मौका मिलते ही सोने के गहने पार कर दिए.अनुराधा नगर एक्सटेंशन निवासी 51 वर्षीय संगीता गोयल ने बताया कि 65 वर्षीय महिला घर आई और खुद को दीवाली प्रसाद देने वाली बताकर अंदर आ गई.
फरियादिया जब प्रसाद लेने ऊपर गई, तो वह भी पीछे-पीछे चली गई और हाल में रखे डब्बे से सोने के टॉप्स, मंगलसूत्र, पायल और अंगूठी सहित करीब 22 ग्राम जेवर चुरा लिए. जब संगीता रसोई से बाहर आई तो गहने गायब थे. पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू की है.
