रेप पीडि़ता एसपी की गाड़ी आगे बैठकर बोली 2 सगे जीजाओं ने किया रेप

मुरैना: एक महिला एसपी की गाड़ी के आगे बैठ गयी। वह जोर-जोर से रोने लगी। महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ 2 सगे जीजाओं ने बारी-बारी से रेप किया। लेकिन पुलिस अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। महिला ने बताया कि सुमावली थाना पुलिस ने एक माह पहले उसकी एफआईआर तो दर्ज की लेकिन आरोपियों को अभी तक पकड़ा नहीं गया है। उसका कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और मुझे लगातार फोन पर धमकी दे रहे है। आरोपी मुझ पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

पीड़िता के मुताबिक, वह अपने पति को छोड़ चुकी है और ग्वालियर में रहने लगी थी। वहां उसकी मुलाकात अरविंद कुशवाहा से हुई। दोनों लिव-इन में रहने लगे। महिला का कहना है कि जब अरविंद ने दूरी बनानी शुरू की, तो उसके जीजा, आलोक (बदला हुआ नाम) और अनुपम (बदला हुआ नाम) ने दुष्कर्म किया। महिला ने कहा कि वह पहले भी पांच बार जनसुनवाई में आ चुकी है, लेकिन हर बार उसे सिर्फ आश्वासन मिला। इस बार सुनवाई नहीं होने पर वह एसपी की गाड़ी के सामने बैठ गई, ताकि उसकी बात सुनी जाए।

Next Post

जयविलास महल में लगे 12 दक्षिणी बबूल के वृक्ष काटने की मिली सशर्त अनुमति

Wed Jun 4 , 2025
ग्वालियर: नगर निगम ग्वालियर के पार्क विभाग द्वारा सचिव, कमलाराजे चैरिटेबल ट्रस्ट जयविलास परिसर ग्वालियर को वृक्ष काटने की अनुमति आवश्यक शर्तों के साथ प्रदान की है।उद्यान अधीक्षक कार्तिक पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि विजय फालके सचिव, कमलाराजे चैरिटेबल ट्रस्ट जयविलास परिसर ग्वालियर ने ट्रस्ट के अधिपत्य की […]

You May Like