जयविलास महल में लगे 12 दक्षिणी बबूल के वृक्ष काटने की मिली सशर्त अनुमति

ग्वालियर: नगर निगम ग्वालियर के पार्क विभाग द्वारा सचिव, कमलाराजे चैरिटेबल ट्रस्ट जयविलास परिसर ग्वालियर को वृक्ष काटने की अनुमति आवश्यक शर्तों के साथ प्रदान की है।उद्यान अधीक्षक कार्तिक पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि विजय फालके सचिव, कमलाराजे चैरिटेबल ट्रस्ट जयविलास परिसर ग्वालियर ने ट्रस्ट के अधिपत्य की झांसी रोड अधिपत्य भूमि पर लगे 12 नग दक्षिणी बबूल के पेडों को रेनोवेशन कार्य में बाधक होने के कारण काटने की अनुमति चाही गई थी। संबंधित पार्क पर्यवेक्षक द्वारा उक्त स्थल का निरीक्षण कर वृक्ष को काटने की अनुमति शर्तों के साथ दी।

शर्तों के अनुसार पेडों को काटते एवं छांटते समय यदि किसी प्रकार की जनहानि एवं दुर्घटना घटित होती है तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित आवेदक की होगी, नगर निगम ग्वालियर इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा। वृक्ष को काटते अथवा छांटते समय यदि किसी भी प्रकार का जनाक्रोश या आपत्ति होती है तो अनुमति आदेश स्वतः ही निरस्त माना जाएगा। अनुमति की वैधता 45 दिवस तक मान्य होगी। 45 दिवस उपरांत अनुमति स्वतः निरस्त मानी जाएगी।

Next Post

दतिया के नवागत पुलिस कप्तान सूरज वर्मा ने पदभार ग्रहण किया

Wed Jun 4 , 2025
दतिया: दतिया के नवागत पुलिस कप्तान सूरज वर्मा ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। आईपीएस सूरज वर्मा को दतिया के नए पुलिस कप्तान बनाए जाने के बाद से ही दतिया पुलिस मुख्यालय में उनका इंतजार किया जा रहा था। 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी सूरज कुमार वर्मा पहले इंदौर में […]

You May Like