युवक पर कुल्हाड़ी से हमला 

जबलपुर। कुंडम थाना अंतर्गत ग्राम पिपरिया में एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया।‌ हमले में उसे गंभीर चोटे आ गई तो वहीं हमलावर मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक राजा उर्फ रोहित पटैल 22 वर्ष निवासी ग्राम पिपरिया बघराजी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम पिपरिया में नन्हे पटेल की दुकान के पास नन्हे उर्फ छुट्टू पटैल‌ पुरानी रंजिश केा लेकर उसके साथ विवाद करने लगा, नन्हें पटैल अपने घर से कुल्हाड़ी लेकर आया एवं कुल्हाड़ी से हमलाकर सिर में चोट पहुॅचा दी सचिन पटैल एवं अन्य लड़के ने उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट की।

Next Post

प्रेमिका के कारण हुई थीं दो हत्याएं

Tue Mar 25 , 2025
  दोहरे हत्याकांड का खुलासा   अनूपपुर। दोहरे हत्याकाण्ड जिसमें थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरबसपुर के पास सुनसान जंगल में मिले रक्त रंजित पुरूष के शव एवं थाना चचाई अंतर्गत विजय ग्राउण्ड के पास जंगल में मिले रक्त रंजित दूसरे अज्ञात पुरूष के शव मिलने के मामले में चन्द घण्टो […]

You May Like