सचिव से अभद्रता कर शासकीय दस्तावेज फाड़े

राजगढ़। राजगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत लाडनपुर के पंचायत सचिव के साथ सरपंच द्वारा अभद्रता कर झूमा-झटकी करने के मामले में पंचायत सचिव एवं सहायक सचिव संगठन द्वारा जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया है.

ज्ञापन में कहा है कि ग्राम पंचायत लाडनपुर के पंचायत सचिव विनयसिंह पाल के साथ सरपंच बिहारीलाल रुहेला के अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तथा पंचायत भवन में मतदाता सूची 2003 एवं अन्य वोटर कार्ड से संबंधित दस्तावेज छीनकर फाड़ दिए. संगठन द्वारा संबंधित सरपंच के विरुद्ध कार्यवाई की मांग की है. साथ ही कहा गया है कि यदि 24 घंटे में कार्यवाई नहीं की गई तो राजगढ़ ब्लॉक के समस्त पंचायत सचिव, सहायक सचिव कलम बंद पर चले जाएंगे.

Next Post

तहसीलदार ने कन्या छात्रावास का किया औचक निरीक्षण, कम्प्यूटर एवं रोटी मेकर मशीन मिली खराब

Mon Nov 24 , 2025
सरई। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन में जिले के सभी छात्रावासों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में तहसील सरई स्थित शासकीय कन्या छात्रावास का निरीक्षण तहसीलदार चंद्रशेखर मिश्रा द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास का भवन नवीन एवं सुव्यवस्थित हैं। 50 सीटर क्षमता वाले छात्रावास […]

You May Like