ग्वालियर: माधव विधि महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालयीन युवा उत्सव के दूसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भाषण एवं नृत्य प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर अपनी वक्तृत्व कला का परिचय दिया, वहीं नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापिकाओं सोनाली दुबे, प्राची तलरेजा, दीप्ति गुर्जर एवं कृष्णा तारब ने निर्णायक की भूमिका निभाई तथा प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीति पांडे ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके पश्चात कल्चरल कोऑर्डिनेटर अजैता सिंह चौहान ने कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
युवा उत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की।
