कोल्हुखेड़ी में आबकारी का छापा: स्कूटर से 53 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी जेल पहुंचा

भोपाल। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर,सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ के मार्गदर्शन और नियंत्रक आरजी भदौरिया के नेतृत्व में आबकारी विभाग के दल ने मुखबिर की सूचना पर इंदौर भोपाल रोड स्थित ग्राम कोल्हुखेड़ी में कार्रवाई की. इस दौरान आरोपी लोकेंद्र सिंह के स्कूटर से 53.28 लीटर अवैध देशी और विदेशी शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर शराब सहित दो पहिया वाहन कब्जे मे लेकर प्रकरण जांच में लिया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया. न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया. उक्त कार्यवाही प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुरेन्द्र कुमार देवांगन द्वारा की गई,कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रीति शैलेन्द्र, विवेक सक्सेना एवं आबकारी अमला मौजूद रहा सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेंगी.

 

Next Post

भोपाल की जनसुनवाई: अफसर एसी में, जनता प्यासी; वाटर कूलर से निकला उबलता पानी

Wed May 20 , 2026
भोपाल। भीषण गर्मी के बीच कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में पहुंचे लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ा. एसी सभाकक्ष में अधिकारियों ने शिकायतें सुनीं, जबकि बाहर इंतजार कर रहे लोगों को न ठंडा पानी मिला और न ही गर्मी से राहत के इंतजाम. जनसुनवाई मेंं इस बार […]

You May Like

Play sound