जहरीला कचरा जलाने का काम शुरू 

 

3 चरण में जलेगा 10 टन कचरा

 

संजय बाजपेई

 

 

पीथमपुर । तारपुरा गांव में रामकी एनवायरो फैक्ट्री में यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा जलाना शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे कचरा भस्मक में डाला गया। इंसीनरेटर का तापमान अभी 900 डिग्री है।

 

दूसरे चरण में 1100 से 1200 डिग्री तापमान पर कचरा जलेगा। इसके बाद तीसरी स्टेप में इसे गैस फ्लू ड्रायर में डाला जाएगा। यहां कचरे को पानी और सोडियम सल्फाइड के घोल से गुजारेंगे। केमिकल के छन जाने के बाद राख को सुरक्षित जमीन में दफन कर दिया जाएगा।

मप्र प्रदूषण बोर्ड के अफसर मौजूद रहे । फैक्ट्री के इंसीनरेटर में पहले ट्रायल रन में 10 टन कचरा नष्ट किया जाएगा। मौके पर मध्यप्रदेश प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी, धार के जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्र, एसपी मनोज कुमार सिंह समेत अन्य अफसर मौजूद हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम दो विशेषज्ञ डाक्टरों के साथ कंपनी परिसर के बाहर हैं।

 

फैक्ट्री परिसर के अंदर स्पेशल आर्ड फोर्स के 130 जवान तैनात हैं। परिसर के बाहर डीएसपी रैंक के अधिकारी भी हैं। आसपास के सभी रास्तों की नाकाबंदी की गई है। बिना पूछताछ किसी को भी कंपनी परिसर के पास जाने की इजाजत नहीं है।

 

वहीं, पीथमपुर शहर में इंदौर देहात और धार जिले के 24 थानों के पुलिसकर्मी सुरक्षा-व्यवस्था संभाल रहे हैं। करीब 650 जवान शहर के अलग-अलग चौराहों, कॉलोनियों और तारपुरा गांव में मौजूद हैं। 10 से ज्यादा गाड़ियां शहर भर में गश्त कर रही हैं।

Next Post

भाजपा सरकार ने मप्र को भ्रष्टाचार की राजधानी बना दिया- कमलनाथ

Fri Feb 28 , 2025
-पांढुर्ना को सिर्फ जिले का नाम दिया, काम तो कुछ भी नहीं किया- नकुलनाथ छिन्दवाड़ा:- भाजपा की सरकार ने हमारे मप्र को कर्ज के गर्त में डुबो दिया। बेरोजगारी, अपराध व भ्रष्टाचार चरम पर है, हर काम का दाम तय है। भाजपा युवाओं का भविष्य नहीं बना पाई तो प्रदेश […]

You May Like

मनोरंजन