इंदौर: चर्चित ओलंपिक शूटिंग कांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपी मोहसिन खान को रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस ने उसके दो साथी इमरान और फैजान को भी कोर्ट में पेश किया था जिन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं.तीनों आरोपियों पर शहर के एक शूटर क्लब में अवैध हथियारों के साथ घुसकर दहशत फैलाने और मारपीट करने का मामला दर्ज है.
पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था. मामले की जांच कर रही पुलिस को क्लब परिसर से घटना की सीसीटीवी फुटेज भी मिली है, जिसमें आरोपी हथियार लहराते और गाली-गलौज करते दिख रहे हैं. आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें रिमांड पर लेने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी थी.
