जहां थे कचरे के ढेर – वहां वित्त आयोग के सदस्यों ने नाश्ते और चाय का लुफ्त लिया

 

*ट्रेंचिंग ग्राउंड के बायो सीएनजी प्लांट एवं अन्य प्लांट का किया अवलोकन*

 

इंदौर। 16 वें वित्त आयोग के माननीय सदस्यों द्वारा आज इंदौर प्रवास के दौरान देवगुराडिया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में बायो सीएनजी प्लांट एवं स्वच्छता परी क्षेत्र का अवलोकन किया गया । इस अवसर पर माननीय सदस्यों द्वारा ट्रेचिंग ग्राउंड पर बायो सीएनजी प्लांट का प्रजेंटेशन देखा और चाय एवं नाश्ते का लुफ्त उठाया।

 

इस अवसर पर माननीय नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, संभाग आयुक्त श्री दीपक सिंह, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, आयुक्त श्री शिवम वर्मा, स्वास्थ्य प्रभारी श्री अश्विनी शुक्ल एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

इस अवसर पर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त श्री शिवम वर्मा द्वारा इंदौर के स्वच्छता मॉडल एवं बायो सीएनजी प्लांट के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

Next Post

जनऔषधि दिवस के कार्यक्रम में शरीक हुए वीडी

Fri Mar 7 , 2025
भोपाल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने आज जन औषधि दिवस पर अभी शिवाजी नगर स्थित रेडक्रॉस अस्पताल के जन औषधि केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत संबोधित किया। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like