आग भडक़ी, शक में परिजन भिड़े, काउंटर केस दर्ज

जबलपुर: बेलबाग थाना अंतर्गत गलगला में एक घर में आग भडक़ गई थी। जिसके बाद परिजन आपस में भिड़ गए। एक दूसरे के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक सीता गुप्ता निवासी गलगला पुलिस चौकी के सामने ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि परिवार में देवरानी ऊषा गुप्ता, राजरानी गुप्ता एवं उनका परिवार संयुक्त रूप से रहते है।

उनके हिस्से में आग लग गई थी। फायर बिग्रेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया था। तभी वहां उसका बेटा संदीप गुप्ता भी आ गया जो बेटे द्वारा आग लगने का कारण पूछने पर देवरानी उषा गुप्ता एवं दीपू उर्फ आदित्य गुप्ता उग्र होकर विवाद कर मारपीट किए। इसी प्रकार उषा गुप्ता निवासी गलगला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि परिवार में जेठानी सीता गुप्ता, राजरानी गुप्ता एवं उनका परिवार संयुक्त रूप से रहते है। जेठानी जहां रहती है वहां आग लग गई थी। जेठानी का बेटा संदीप गुप्ता आग लगने की बात पर उसके साथ मारपीट की जिससे चोट आ गई।

Next Post

होटल संचालक को रोका, कार से बाहर निकाल किया हमला

Wed Jan 7 , 2026
जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत आजाद चौक में बदमाशों ने नर्मदा दर्शन कर लौट रहे होटल संचालक को रोका और रूपए की मांग करने लगा डिमांड पूरी नहीं हुई तो चालक को कार से बाहर निकाला और मारपीट कर हमला कर दिया। कार में तोडफ़ोड़ कर धमकाते हुए फरार हो गए।पुलिस […]

You May Like