होटल संचालक को रोका, कार से बाहर निकाल किया हमला

जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत आजाद चौक में बदमाशों ने नर्मदा दर्शन कर लौट रहे होटल संचालक को रोका और रूपए की मांग करने लगा डिमांड पूरी नहीं हुई तो चालक को कार से बाहर निकाला और मारपीट कर हमला कर दिया। कार में तोडफ़ोड़ कर धमकाते हुए फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक मंगलवार को प्रदीप काछी 41 वर्ष निवासी रामपुर रामनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सिविक सेंटर में बिजनस होटल का संचालन करता है, होटल से लगभग 11-45 बजे अपनी कार एमपी 20 सीजी 9833 से ग्वारीघाट गया था.

दर्शन करने के बाद रात लगभग 1 बजे आजाद चौक अनुपम ज्वेलर्स के सामने पहुॅचा वहीं पर चार लडक़े खड़े थे जिन्होंने हाथ देकर उसे रोका उसने अपनी कार साईड में रोककर पूछा क्या बात है, चारों उससे शराब पीने के लिये एक हजार रूपये मांगने लगे, उसने पैसे देने से मना किया तो चारों उसके साथ विवाद करने लगे । कार से बाहर खींचकर निकालने के बाद उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उस पर ठोस चीज से उस पर हमला कर दिया। कार में तोडफ़ोड़ कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

Next Post

सहायक उप निरीक्षक, प्रॉपर्टी डीलर के घर हुई चोरी

Wed Jan 7 , 2026
जबलपुर: माढ़ोताल में सहायक उप निरीक्षक तो संजीवनीनगर में प्रॉपटी डीलर के सूने घरों पर चोरों ने धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवरात, नगदी पार कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।संजीवनीनगर पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम धनंजय सिंह 31 वर्ष […]

You May Like

मनोरंजन